विनय मोदी ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सचिव का पदभार संभाला

0
fgtyuytredsa

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 22 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विनय मोदी ने शुक्रवार को ऊना स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के स्थायी सदस्य सचिव का पदभार संभाल लिया।

इस अवसर पर उन्होंने अनुसूचित जातियों के अधिकारों के उत्थान और संरक्षण के लिए सभी नीतियों और योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले ऊना के सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि स्थायी सदस्य सचिव की नियुक्ति से आयोग की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा विभिन्न जिलों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *