यूं तो खेल खेलना सभी के जीवन का अभिन्न अंग है और सभी तरह के खेल के अपने-अपने लाभ हैं किंतु सभी खेलों में टेनिस ऐसा खेल है जिसके नियमित खेलने वाले की जीवन प्रत्याशा बढ़ जाती है। वह 10 वर्ष अधिक जीवित रहता है। कोपेनहेगन डेनमार्क में लंबे समय तक चले शोध के परिणाम ने टेनिस खेलने से होने वाले इस लाभ को उजागर किया है।
वैसे तो आप कोई भी खेल नियमित रूप से खेलते हैं तो उससे स्वास्थ्य लाभ अवश्य मिलता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। मन चंचल रहता है, तनाव एवं अवसाद दूर होता है और याददाश्त क्षमता बढ़ जाती है। मांसपेशियां मजबूत एवं लचीली रहती हैं। इससे हृदय, आंख, कान एवं श्वसन तंत्रा सब ठीक-ठाक काम करते हैं। शरीर की ताकत बढ़ जाती है। भूख अच्छी लगती है और पाचन शक्ति ठीक रहने के कारण भोजन से सभी पौष्टिक तत्व शरीर के समस्त अंगों को मिलते हैं।
खेलने वाले की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। उसका शरीर फुर्तीला रहता है। शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम होता है। शरीर सुडौल होता है। शरीर में जमा विष तत्व पसीने के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। इस तरह किसी भी खेल को नियमित रूप से खेलने से अनेकानेक स्वास्थ्य लाभ मिलता है किंतु टेनिस खेलने वालों को उपरोक्त लाभ मिलने के साथ- साथ उनकी जीवन प्रत्याशा जीवन अर्थात जिंदगी 10 वर्ष बढ़ जाती है।
जीवन प्रत्याशा बढ़ाने वाले प्रमुख 3 खेल टेनिस, बैडमिंटन एवं फुटबाल हैं, टेनिस खेलने वाला 9.7 साल तक अधिक जीवित रहता है। बैडमिंटन खेलने वाले की जीवन आयु लगभग 6.2 साल बढ़ जाती है जबकि फुटबाल खेलने वाले की जीवन प्रत्याशा 4.7 साल बढ़ जाती है। उपरोक्त खेलों की तुलना में जागिंग एवं जिम से जिंदगी कम बढ़ती है, जागिंग करने वाला 3.2 साल अधिक जीवित रहता है। जिम जाने वाले की जिंदगी 1.5 साल अधिक होती है।9हजार लोगों पर 25 साल चले शोध से यह नतीजा सामने आया है।
शोध के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने में खेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है किंतु कुछ खेल ऐसे हैं जिससे खेलने वाले की जीवन प्रत्याशा बढ़ जाती है। जीवन आयु बढ़ाने वाले खेलों में टेनिस सबसे आगे है। टेनिस खेलने वाले दूसरे खेल अपनाने वालों से 9-7 साल ज्यादा जीते हैं। अध्ययन के अनुसार ज्यादातर शारीरिक गतिविधियां लाभदायी हैं । जब जीवन प्रत्याशा में वृद्धि की बात आती है तब खेल खेल से मिलने वाले लाभ में भारी अंतर पाया गया। अध्ययन से यह परिणाम सामने आया।
शोध अध्ययन में 8 खेलों को केंद्र में रखा गया। ये टेनिस, बैडमिंटन, फुटबाल, साइकिल चलाना, तैराकी जांगिंग और जिम है। टेनिस के हर शाट पर मस्तिष्क तेजी से सोचता है एवं शरीर उसके अनुसार क्विक एक्शन करता है। शोध के अनुसार टेनिस खेलने वाले खेल के अंत में कुछ न कुछ खाते -पीते हैं। दोनों खिलाड़ी आपस में हंसते -बोलते हैं जो उनमें जुड़ाव बनाता है किन्तु जाँगिग , जिम या एकल खेलों में ऐसा नहीं हो पाता है।
सभी ंखेलों में सामूहिक खेल अधिक लाभकारी हैं। अकेले खेले जाने वाले खेल जीवन प्रत्याशा बढ़ाने में सामूहिक या दो के बीच होने वाले खेलों की तुलना में कम लाभदायक होते हैं। सामूहिक खेल सामाजिक बंधन का व्यक्ति की सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
जीवन प्रत्याशा जीवन अर्थात जिंदगी बढ़ाने में सामाजिक पक्ष महत्त्वपूर्ण होता है । अकेले व अलग अलग रखने वाले खेल अपनाने वालों को जीवन प्रत्याशा बढ़ने का लाभ कम होता है। जिम जाने वाले जागिंग करने वालों के साथ ऐसा ही पाया गया है। अतएव सामूहिक खेल खेल कर अधिकाधिक स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं और टेनिस खेलकर अपनी जीवन आयु , जीवन प्रत्याशा अर्थात जिंदगी को लगभग 10 वर्ष बढ़ा सकते हैं।