बनाइए, खिलाइए तरह-तरह के सलाद

0
ASQWE343ERWDSAZ454R

फ्रूट क्रीम सलाद
सामग्री: एक कप दही, एक कप क्रीम, दो सेब, 1 खीरा, सौ ग्राम अंगूर, सौ ग्राम पनीर, 1 संतरा, खरबूजे की दो तीन बड़ी फांकें, 4 चम्मच चीनी, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार।
विधि: क्रीम में दही मिला लें। दोनों को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें नमक, चीनी व काली मिर्च डाल दें। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अब सर्विंग डिश में सेब के मध्यम आकार के टुकड़े, खीरे, पनीर, खरबूजे के टुकड़े करें। इसमें संतरे की फांकें भी डाल दें। फ्रिज में पहले से ही ठंडा करने को रखा हुआ दही क्रीम भी सर्विंग डिश में डालें व चम्मच से फ्रूट को अच्छी तरह मिला लें। थोड़ी देर के लिए सर्विग डिश को फ्रिज में रख दें। तैयार है आपके लिए ठंडा ठंडा फ्रूट क्रीम सलाद।
रशियन सलाद
सामग्री: 2-3 आलू उबले हुए, 50 ग्राम उबली हरी मटर के दाने, 2 गाजर बारीक कटी हुई, थोड़ी सी पत्तागोभी, 50 ग्राम बीन्स बारीक कटे हुए, एक छोटा सा फूलगोभी का फूल 100 ग्राम मेयोनीज, 1 कप ताजा क्रीम, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार, 1 चम्मच मस्टर्ड पाउडर।
विधि: पत्ता गोभी, गाजर, फूलगोभी (छोटे आकार के कटे फूल), बीन्स को हल्का सा उबाल लें। अब सर्विंग डिश में इन्हें डाल दें। उबले हुए आलू को भी मध्यम आकार के टुकड़े कर इसमें डाल दें। अब इसमें मेयोनीज, क्रीम, नमक, काली मिर्च, मस्टर्ड पाउडर अच्छी तरह मिला दें। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो इस सलाद में अंडे के छोटे-छोटे टुकड़े (उबले हुए) व बोनलेस चिकन (उबला हुआ) भी मिला सकती हैं।
पनीर मैकरोनी सलाद
सामग्री: 1 पैकेट मैकरोनी, 200 ग्राम पनीर, एक खीरा, एक गाजर, 2 टमाटर, पत्तागोभी का छोटा सा फूल, बारीक कटा हरा धनिया, 1 चम्मच सिरका, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार।
विधि: मैकरोनी को उबाल लें। सर्विग डिश में उबली हुई मैकरोनी, मध्यम आकार में कटा हुआ पनीर, खीरा व गाजर बारीक कटी हुई टमाटर और पत्ता गोभी को भी काट कर मिला लें। सिरके को भी पूरे सलाद में डाल दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। हरे धनिए से सजा कर सर्व करें।
मिक्सड सलाद
सामग्री: 1 प्याज, 1 गाजर, 1 टमाटर, 1 खीरा बारीक कटा धनिया, 1-2  ककड़ी, नमक, काली मिर्च स्वादानुसार, दो चम्मच क्रीम।
विधि: प्याज, गाजर, टमाटर, खीरे व ककड़ी को बहुत बारीक टुकड़ों में काट लें। अब इसमें नमक काली मिर्च व क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिश्रित कर लें। इस सलाद को छोटी-छोटी कटोरियों में सर्व करें। हरा धनिया बारीक काट कर सलाद के ऊपर सजाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *