भोजन निश्चित समय पर ही करना चाहिए। खाने के बीच में बार-बार पानी नहीं पीना चाहिए। खाते समय मुंह से आवाज़ नहीं निकालनी चाहिए। खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोने चाहिए। खाने के बाद अच्छी तरह कुल्ला व दांत साफ करने चाहिए। रात्रि का भोजन रात आठ बजे तक कर लेना चाहिए। अपने भोजन में अंकुरित दालों का उपयोग करना चाहिए। जितनी भूख हो, उतना ही लें। अधिक भोजन लेकर बर्बाद न करें। बासी खाना नहीं खाना चाहिए। भोजन संतुलित व सुपाच्य होना चाहिए। एक ही समय में बहुत सारी चीजें़ एक साथ नहीं खानी चाहिए। दिन के खाने के बाद आराम करना चाहिए और रात्रि के खाने के बाद सैर करनी आवश्यक होती है। बहुत तला और मिर्च-मसालों वाला खाना नहीं खाना चाहिए। कच्ची सब्ज़ियों व सलाद को अच्छी तरह धोकर प्रयोग में लाना चाहिए। खाना आराम से बैठकर खाना चाहिए। खाना प्रसन्नतापूर्वक खाएं। खाने का निरादर न करें। खाना जल्दी-जल्दी न खायें। बातें करते हुए भोजन खाने से खाना श्वास नली में जा सकता है। खाना खाते समय बीच में बार-बार नहीं उठना चाहिए। भोजन स्वच्छ स्थान पर बैठकर खाना चाहिए। भोजन करने से पहले भगवान को याद करके धन्यवाद देना चाहिए।