दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

qw3ew3wq

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने धनखड़ के आधिकारिक आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस महीने के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (आप) से सत्ता छीन ली थी।