‘बादल पे पांव है’ की ‘बानी’ अमनदीप सिद्धू

a_1719752803

‘सोनी सब’ के नए शो ‘बादल पे पांव है’ में ‘बानी’ की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू  अपने इस किरदार की वजह से दर्शक के साथ सीधे तौर पर जुड़ चुकी हैं। कभी हार न मानने वाला ‘बानी’ का रवैया हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

परिवार, प्यार और चुनौतियों सब कुछ इस शो में नजर आता है।  इस शो में सारी की सारी परिस्थितियां कुछ इस तरह नजर आती हैं, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।

ये कोई आम शो नहीं है। यह ऐसा अनुभव है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत करने वाली, बानी जैसे आम लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और जीत को दर्शाता है। यह ऐसी कहानी है जो सभी बाधाओं के बावजूद सपनों को साकार करने पर जोर देती है।

‘बादल पे पांव है’ खासकर उन लड़कियों को प्रेरित करता रहा है जिन्हें पढ़ाई या काम करने का मौका नहीं मिलता। यह शो उन्हें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प के साथ, वे अपने सपनों का पीछा करते हुए अपने जीवन में बदलाव ला सकती हैं।

रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा निर्मित शो ‘बादल पे पांव है’, पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शो एक मेहनती और दृढ़ संकल्पित छोटे शहर की साधारण लड़की, बानी की कहानी है, जो सीमित साधनों के साथ जीने के विचार पर यकीन नहीं करती।

उसका मानना है कि भले ही जीवन ने उसे सीमित संसाधन दिए हैं, लेकिन उसे इन तक ही सीमित नहीं रहना है, अपने व अपने परिवार के जीवन को बेहतर बनाना उसके हाथ में है।

वह अपनी किस्मत खुद बनाने और अपने जीवन की कहानी खुद लिखने पर यकीन करती है। जो जिंदगी द्वारा उसके सामने लाने वाली हर बाधा को पार करने के लिए तैयार है।

अमनदीप का बानी वाला किरदार बहुत ही भरोसेमंद है और कहानी में एक ऐसा प्रवाह है जो लोगों को बिना किसी अनावश्यक मोड़ के दिलचस्पी बनाए रखता है।