खुजली के घरेलू उपचार

zxsdfgbvcxz

खुजली एक जानलेवा बीमारी है। यह अन्य कई बीमारियां पैदा करती है। खुजली के रोगी का किसी भी काम में मन नहीं लगता और वह चिड़चिड़ा हो जाता है। तो आइए, घरेलू उपायों से खुजली दूर करेंः-
 पानी में नीम के पत्ते उबाल कर, उस पानी को ठंडा कर उससे नहाने से खुजली दूर होती है।
 सरसों के तेल की मालिश करना भी लाभप्रद है।
 नहाते समय पानी में डेटाल की कुछ बूंदें डाल देने से खुजली दूर होती है।
 तुलसी के पत्तों का रस खुजली वाले स्थान पर घिसने से भी लाभ होता है।
 नहाते समय पानी की बाल्टी  में एक नींबू का रस डाल लिया जाये तो इससे भी त्वचा को आराम मिलता है।
 पानी में चने के आटे को मिलाकर शरीर पर लगाने से भी लाभ होता है।
 एक चम्मच टमाटर का रस, दो चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर मालिश करें। फिर 20-25 मिनट बाद नहा लें। इससे खुजली दूर हो जाएगी।
 तिल का तेल, जौ का आटा और छाछ को मिलाकर शरीर पर लगाने से आराम मिलता है।
 नींबू का रस व नारियल का तेल शरीर पर लगाने से भी खुजली मिटती है।