एक्‍शन करती नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka_tripathi_04_12_2024_1280_720
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, टीवी का पॉपुलर चेहरा है। वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मेहनत के दम पर कई सीरियल्स में काम करते हुए ग्लैमर इंडस्ट्री में खुद के लिए एक अलग जगह बनाई है।  

2020 से 2021 तक दिव्यांका त्रिपाठी ने सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को प्रस्तुत किया। उसके बाद से ही वह एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री से लगभग नदारत थीं लेकिन हाल ही में उन्‍होंने इम्तियाज अली की शोर्ट म्यूजिकल फिल्म ’जीना अभी बाकी है’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की।

इस शोर्ट फिल्म में दिव्यांका अपने पति विवेक दाहिया के साथ नजर आईं। पांच महिलाओं के स्ट्रगल पर बेस्ड इस शोर्ट फिल्म में दिव्यांका के साथ मधुरिमा तुली, प्रिया मलिक, राशा किरमानी और अनुप्रिया गोयनका भी मौजूद थीं।

महज आठ मिनट की इस शोर्ट फिल्म में महिला सशक्तिकरण का संदेश था कि एक महिला यदि चाहे तो बड़ी से बड़ी मुसीबत को पार कर अपने जीवन के लिए जीने की राह खोज सकती है।  

ज्यादातर बहू के किरदारों में नजर आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होने वाली अपकमिंग वेब सीरीज ‘अदृश्यम- द इनविजिबल हीरोज’ में एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनका धमाकेदार अवतार देखने को मिलेगा।  

दिव्यांका का मानना है कि स्‍टंट के काम काम के लिए असाधारण शारीरिक शक्ति के साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति की भी जरूरत होती है। एक्‍शन करते हुए शुरू में उन्हें अवश्‍य थोड़ी घबराहट हुई लेकिन आखिरकार उन्‍होंने सब कुछ कंट्रोल करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ करतब दिखा कर ही दम लिया।

बॉम्बे शो स्टूडियो द्वारा एक आईबी अधिकारी के जीवन पर आधारित इस थ्रिलर सीरीज के 65 एपिसोड हो सकते हैं। इसे सचिन पांडे व्‍दारा निर्देशित किया गया हैं ।

इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा एजाज खान, जारा, तरुण आनंद, रोशनी राय और चिराग मेहरा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर दिव्यांका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।