प्रधानमंत्री मोदी ने वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया

mt-vasudevan-nair-death-116670914

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात मलयालम साहित्यकार एम टी वासुदेवन नायर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय भावनाओं में गहराई से उतरने वाली उनकी कृतियों ने पीढ़ियों को आकार दिया है तथा वे आगे भी कई लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नायर मलयालम सिनेमा और साहित्य जगत की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘मानवीय भावनाओं में गहराई तक उतरने वाली उनकी कृतियों ने पीढ़ियों को आकार दिया है तथा वे आगे भी कई लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने हाशिए पर पड़े लोगों को आवाज दी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एम. टी. वासुदेवन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।