States भाजपा के राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति निर्वाचित Focus News 19 December 2024 नागपुर, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम शिंदे को बृहस्पतिवार को निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुना गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद खाली था।अब विधानमंडल के दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारी भाजपा से हैं।पिछले हफ्ते, भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर यहां जारी शीतकालीन सत्र के दौरान इसी तरीके से महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।शिंदे आठ जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने थे। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थे।वह 20 नवंबर के राज्य विधानसभा चुनाव में कर्जत जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) के नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post Navigation Previous आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर खरगे ने शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दियाNext कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर से नफरत की, अब बहा रही है ‘घड़ियाली आंसू’: प्रधान More Stories States ओडिशा : बीजू पटनायक को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि Focus News 17 April 2025 0 States विधानसभा चुनाव में जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर फडणवीस को नोटिस जारी किया गया Focus News 17 April 2025 0 States नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा Focus News 17 April 2025 0