संजीव कुमार सिंगला फ्रांस में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

0

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिंगला इस समय इजराइल में भारत के राजदूत हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में इजराइल में भारत के राजदूत संजीव कुमार सिंगला (आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा): 1997) को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।’’

उसने कहा कि सिंगला जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *