वियतनाम के राष्ट्रपति कम्युनिस्ट पार्टी के नये प्रमुख चुने गए

नोम पेन्ह (कंबोडिया), तीन अगस्त (एपी) वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम को देश की कम्युनिस्ट पार्टी का नया प्रमुख चुना गया है। वह गुयेन फू त्रोंग की जगह लेंगे, जिनका इस साल 19 जुलाई को निधन हो गया था।

लाम ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम’ के महासचिव होंगे। इस पद को देश का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद माना जाता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लाम राष्ट्रपति पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं।

‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम’ के पूर्व महासचिव त्रोंग का 2011 में इस पद पर काबिज होने के बाद उनके निधन तक वियतनाम की राजनीतिक में दबदबा था। वह 2021 में तीसरी बार इस पद पर काबिज हुए थे।