States विद्युत रंजन सारंगी ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली Focus News 5 July 2024 रांची, पांच जुलाई (भाषा) न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए।कैबिनेट सचिव वंदना ददेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा।न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के 28 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद से झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था।केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने तीन जुलाई को न्यायमूर्ति सारंगी को उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के संबंध में अधिसूचना जारी की। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post Navigation Previous ब्रिटेन चुनाव: कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी जीत की ओर, ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कीNext फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू आएंगे भारत More Stories States भाजपा ने कर्नाटक की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र लाने की मांग की Focus News 19 February 2025 0 States महाकुंभ भगदड़ और सड़क हादसों में जान गंवाने श्रद्धालुओं के परिजनों साथ खड़ी है सरकार: योगी Focus News 19 February 2025 0 States छत्रपति शिवाजी महाराज ने गोवा के अधिकांश लोगों को जबरन धर्मांतरण से बचाया: मुख्यमंत्री सावंत Focus News 19 February 2025 0