चंद्रबाबू नायडू ने श्रीनिवास राव यादव को तेदेपा की आंध्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

अमरावती, 17 जून (भाषा) तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गाजूवाका के विधायक पी. श्रीनिवास राव यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह जिम्मेदारी अब तक कृषि मंत्री के. अच्चानायडू निभा रहे थे।

नायडू ने विश्वास जताया कि विशाखापत्तनम तेदेपा संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके यादव नई जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में रविवार को पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर नियुक्ति पत्र साझा किया।