फीयर फैक्‍टर खतरों के खिलाड़ी 14′ में नजर आएंगी अदिति शर्मा

‘कालिरिन’, ‘ये जादू है जिन्‍न का’ और ‘रब से दुआ है’ जैसे टीवी शोज के लिए जानी जाने वाली टीवी एक्‍ट्रेस अदिति शर्मा, टीवी की दुनिया में एक बहुत ही लोकप्रिय चेहरा हैं। अब तक वह कई अद्भुत शो और प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

अदिति इन दिनों रोहित शेट्टी के स्‍टंट बेस्‍ड रियलिटी शो ‘फीयर फैक्‍टर खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो के लिए उनका नाम कन्‍फर्म हो चुका है।

अदिति शर्मा का जन्म 4 सितंबर 1996 को दिल्ली, में हुआ था।  उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा हंसराज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की।

अदिति शर्मा ने, अमेज़न फैशन वीक इंडिया के लिए वॉक करने के बाद ‘टाइटन रागा’, ‘व्हाइट पॉन्ड्स ब्यूटी बीबी+’, ‘अमेज़न’ जैसे विभिन्न ब्रांडों के कई टीवी विज्ञापनों के लिए काम किया।

अदिति शर्मा ने 2017 में गुरु रंधावा के साथ म्‍यूजिक वीडियो ‘तारे’ में अभिनय करते हुए नजर आईं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

उसके बाद में वह दो अन्य पंजाबी म्‍यूजिक वीडियो ‘नान’ (2019) और ‘बेकद्रा’ (2019) और हरियाणवी म्‍यूजिक वीडियो ‘तू राजा की राज दुलारी’ (2018) में दिखाई दीं। इसके अलावा उनके म्‍यूजिक वीडियो ‘प्‍ले बॉय’ (2021) और ‘आदत वे’ (2021) भी काफी मशहूर हुए।

अदिति शर्मा ने साल 2018 में टीवी शो ‘कालिरिन’ (2018) में मीरा ढींगरा के किरदार से एक्टिंग डेब्यू किया था। उसके बाद वह ‘नागिन 3’ (2019) ‘ये जादू है जिन्‍न का’ (2019-2020) ‘रब से है दुआ’ (2022-2024) में नजर आईं। उन्‍होंने  एक वेब सीरीज ‘क्रेश’ (2021) भी की।

‘ये जादू है जिन्‍न का’ (2019-2020) ‘रब से है दुआ’ (2022-2024) से फेमस हुईं अदिति शर्मा अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘फीयर फैक्‍टर खतरों के खिलाड़़ी’ के 14 वें सीजन में दिखाई देंगी। इस शो के लिए अदिति शर्मा का नाम कंफर्म हो चुका है।

रोहित शेट्टी का यह शो सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक रहा है। अब इसके नए सीजन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के लिए सारे कंटस्‍टेंट के नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है और अब बहुत जल्‍दी इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है। अब अदिति शो में कितना लंबा टिक पाएंगी और कैसा परफॉर्म करेंगी, यह तो, शो के टेलीकास्‍ट होने के बाद ही साफ हो सकेगा।