International यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल से हमला, रूस ने यूक्रेनी सेना पर लगाया ड्रोन हमले का आरोप Focus News 12 November 2023 कीव, रूसी बलों ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर बमबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।वहीं रूसी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना ने मॉस्को के आसपास और स्मोलेंस्क क्षेत्र पर ड्रोन से हमले किए।कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि एक बैलिस्टिक मिसाइल के राजधानी के पास पहुंचते ही उसे मार गिराया गया।उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।यूक्रेन की वायुसेना ने इसके बाद पुष्टि की कि हमला इस्कंदर मिसाइल से किया गया था और यह कीव में लगभग दो महीने में मिसाइल से हमले का पहला प्रयास था।यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में हुए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि खेरसोन में दो जबकि निप्रॉपेट्रोस और जापोरिज्जिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।मॉस्को में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि स्मोलेंस्क और मॉस्को क्षेत्रों में यूक्रेन के ड्रोन मार गिराए गए हैं।स्मोलेंस्क के गवर्नर वेसिली एनोखिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post Navigation Previous पटाखों से जुड़े प्रतिबंध पर अमल हुआ तो दिवाली के दिन दिल्ली की हवा आठ साल में सबसे बेहतर रह सकती हैNext चीन के दर्जनों जहाजों ने फिलीपीन के पोत का पीछा किया, घेराबंदी की More Stories International भारत-पाकिस्तान ‘संघर्षविराम’ में अमेरिका के साथ व्यापार का वादा भी एक कारक : ट्रंप Focus News 12 May 2025 0 International क्रेमलिन के युद्ध विराम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद रूसी ड्रोन ने यूक्रेन पर हमला किया Focus News 12 May 2025 0 International भारत के साथ प्रमुख मुद्दों पर भविष्य में वार्ता हो सकती है: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Focus News 11 May 2025 0