कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश इकाई के लिए 29 उपाध्यक्षों और 64 महासचिवों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली,  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, शुक्रवार को अपनी राज्य इकाई के लिए 29 उपाध्यक्षों और 64 महासचिवों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की।

श्रीपति प्रकाशम, एन सूर्य नायक, बी सत्यवती, कोरिवी विनय कुमार समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीराम मूर्ति रुथूला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके साथ 63 अन्य नेताओं को महासचिव का उत्तरादायित्व दिया गया है।

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के 34 शहरों/जनपदों में भी अपने अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जी रुद्र राजू आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में होंगे। आंध्र प्रदेश में अगले साल ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार है।