कल खत्म हो रही SBI की अमृत-कलश स्कीम:इसमें सीनियर सिटिजन को 7.60% और अन्य को मिल रहा 7.10% सालाना ब्याज
Focus News 14 August 2023
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की स्पेशल फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश कल, यानी 15 अगस्त को खत्म हो रही है। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप FD पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।
ये एक स्पेशल टर्म डिपॉजिट अमृत कलश एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी FD है। इसमें सीनियर सिटिजन को 7.60% और आम नागरिकों को 7.10% के दर से इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं। अमृत कलश स्कीम के तहत आपको ब्याज का भुगतान प्रति महीना, प्रति तिमाही और हर छमाही किया जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार FD ब्याज का पेमेंट तय कर सकते हैं।
ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं निवेश इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक के ब्रांच जाकर भी निवेश कर सकते है। वहीं नेटबैंकिंग और SBI YONO ऐप के जरिए भी इसमें निवेश किया जा सकता है। अमृत कलश पर आम FD की तरह ही लोन लेने की सुविधा भी मिलती है।
SBI ‘वीकेयर’ स्कीम में भी 30 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश SBI ने अपनी एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘वीकेयर’ की लास्ट डेट को भी आगे बढ़ाया है। अब इस स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक निवेश किया जा सकता है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।
सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।
एक्सिस बैंक में FD पर अब ज्यादा ब्याज एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर रिवाइज्ड किए हैं। अब आपको एक्सिस बैंक में FD कराने पर 3.50% से 7.10% तक ब्याज मिलेगा। 1 साल के लिए FD कराने पर 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा।
एक्सिस बैंक में FD की नई ब्याज दरें
अवधि | ब्याज दर |
7 से 45 दिन | 3.50% |
46 से 60 दिन | 4.00% |
61 दिन से 3 महीने | 4.50% |
3 महीने से 6 महीने | 4.75% |
6 महीने से 9 महीने | 5.75% |
9 महीने से 1 साल से कम | 6.00% |
1 साल से 1 साल 4 दिन | 6.75% |
1 साल 5 दिन से 13 महीने | 6.80% |
13 महीने से 2 साल से कम | 7.10% |
2 साल से 30 महीने से कम | 7.20% |
30 महीने से 10 साल | 7.00% |