सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोशिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागों के लिए है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 अगस्त, 2023 है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1324 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2023 है।
बिहार विधान परिषद सचिवालय ने रिपोर्टर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के 172 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,000 से 81,100 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, NIT सिलचर ने कई नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2023 है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) (प्राइमरी टीचर कक्षा एक से पांच तक) की भर्ती निकाली है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 14 अगस्त, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीना मिलेगा।