भाजपा का पूरा फोकस साफ-सफाई, प्रदूषण मुक्त दिल्ली और दिल्ली के समग्र विकास पर रहेगा : खेमचंद शर्मा

Khemchand Sharma - Focus News

नई दिल्ली। फोकस न्यूज। दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के हो रहे चुनावों में भारतीय जनता पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव में उतर रही है और युवाओं के लिए उनके पास भविष्य के लिए क्या योजनाएं हैं, इन पर हमारे विशेष संवाददाता ने खेमचंद शर्मा, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता, सदस्य भाजपा राष्ट्रीय आईटी/एसएम अभियान समिति 2019 से विशेष बातचीत की।

प्रस्तुत है उनके साथ हुए साक्षात्कार की पूरी रिपोर्ट–

प्रश्न:-भाजपा ने सफलतापूर्वक तीन कार्यकाल पूरे किए हैं, आप चौथे कार्यकाल के किए कितने आश्वस्त है।

उत्तरः-भाजपा ने अपने कार्यकाल के तीन साल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं, और हमको पूरी उम्मीद है कि चौथा कार्यकाल भी हम सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। क्योंकि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

प्रश्नः- केजरीवाल सरकार ने जनता के लिए कई सारे वादे किए हैं जिसमें फ्री बिजली, पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल हैं। आप इसको किस तरह से देखते हैं और जनता वादे के बाद भी भाजपा को वोट क्यों दें।
उत्तरः- केजरीवाल जी ने वर्ष 2015 में जो वादे किए थे वे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। इनमें यमुना की सफाई, दिल्ली के लोगों को पानी उपलब्ध कराना, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना, प्रदूषण से मुक्ति, साफ सुथरी सड़के और अभी जो नया अभियान चलाया गया है उससे दिल्ली के लगभग 20 लाख लोग जो थोड़ी बहुत सबसिडी ले रहे थे, वे भी इस योजना के कारण बाहर हो गए हैं। दिल्ली की जनता अच्छी तरह जानती है कि केजरीवाल जी केवल झूठ बोलते हैं।

प्रश्नः-भाजपा के संकल्प पत्र में किन मुद्दों पर फोकस रहेगा और ये कब तक आएगा

उत्तरः- भाजपा का संकल्प पत्र कल जारी किया जा रहा है। भाजपा का पूरा फोकस दिल्ली के विकास, साफ-सफाई, साफ-सुथरी सड़के, प्रदूषण मुक्त दिल्ली और इसके साथ ही दिल्ली के संपूर्ण विकास पर होगा।

प्रश्नः-भाजपा प्रमुख रूप से चुनाव में किन मुद्दों के साथ उतरी है।

उत्तरः-भाजापा की सरकार डबल इंजन की सरकार के तौर पर केंद्र सरकार और एमसीडी दोनों संयुक्त रूप से दिल्ली के विकास के लिए मिलकर और अच्छा कार्य करेगी। केजरीवाल सरकार ने जो वायदााखिलाफी की है उससे जनता को मुक्त करा कर जनकल्याण के कार्यो पर ध्यान देगी और दिल्ली वालों की अच्छी तरह से सेवा कर पाएगी।

प्रश्नः- दिल्ली में भाजपा ने रोड़ शो के माध्यम से प्रचार का धमाकादार आगाज किया लेकिन पार्टी की आगे के प्रचार की रणनीति क्या रहने वाली है।

उत्तर:- दिल्ली चुनावों में पूरे देश के कार्यकर्ता दिल्ली में आकर प्रचार कार्य कर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली भी एक मिनी भारत है। अभी तक हमने रोड शो किए हैं। अब हमारा संपर्क अभियान चलेगा जिसमें सभी जगह छोटी-छोटी सभाएं कर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें लगभग एक लाख कार्यकर्ता जनसंकर्प अभियान में भाग लेकर लोगों को भाजपा के किए गए कार्यो से अवगत कराएंगे।

प्रश्न:- इस बार महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक सीट दी गई हैं, इस पर आपके क्या विचार हैं।

उत्तरः- भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में निश्चित प्रतिशत से अधिक टिकट देकर महिलाओं के प्रति उनके हक की लड़ाई उनके प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच को प्रदर्शित किया है। इससे महिलाओं में बहुत उत्साह है और वे भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगी।

प्रश्नः- भाजपा युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स को क्या संदेश देना चाहती है।

उत्तर – भाजपा दिल्ली में पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से अपील करती है कि वे दिल्ली के अच्छे भविष्य के लिए, दिल्ली की साफ-सफाई के लिए, दिल्ली में अच्छी स्टीट लाईट के लिए, अच्छी सड़कों के लिए और मोदी जी को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें।

About Author