8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! एक बार फिर बढ़ेगा कर्मचारियों का DA, सैलरी में होगी बढ़ोतरी, इतने प्रतिशत हो सकता है इजाफा

नई दिल्ली। देश के सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का फायदा मिल चुका है। मध्यप्रदेश, छग, झारखंड, उडीसा, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों की सरकारों ने भी अपने राज्य के कर्मचारियों के डीए में बढोतरी की है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2022 अच्छा रहा है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही एक के बाद एक ऐलान कर रहे है। जो कर्मचारियों के फायदे के लिए होंगे। सरकार ने एक तरफ जहां उन्हें कुल 7% डीए वृद्धि का लाभ मिला है। दूसरी तरफ कई अन्य भत्तों में भी वृद्धि की गई है। साथ ही पेंशन योजना सहित कई नियम में महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए हैं। अब एक बार फिर से कर्मचारियों को कई तोहफे मिल सकते हैं।
जानकारी के अनुसार 2023 में उनकी सैलरी में सीधे बढोतरी देखने को मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो फिटमेंट फैक्टर की फाइल लगातार आगे बढ़ रही है। साल 2023 के अंत तक सिर्फ ऐसा संभव है। फिटमेंट फैक्टर में 1.11% की वृद्धि के साथ ही कर्मचारियों के वेतन में भारी इजाफा होगा। बेसिक स्तर पर उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि फिलहाल फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रूपए है। न्यूनतम बेसिक सैलेरी 18000 के आंकड़े फिलहाल 2.57 गुना के आधार पर तय किए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को देखा जाए तो इसमें सिफारिश के तहत 3.68 गुना की वृद्धि की जा सकती है। जिसके बाद उनके न्यूनतम वेतन में बड़ा अंतर आएगा। 3.8 गुना की वृद्धि होने पर कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 8000 बढ़कर 26000 रूपए हो जाएंगे।
कर्मचारी यूनियन का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर एक विकल्प तलाश कर रही है। कैबिनेट सचिव से कर्मचारी यूनियन की मुलाकात हो चुकी है। आश्वासन भी दिया गया है। फिटमेंट फैक्टर की फाइल को सरकार जल्द ही आगे बढ़ा सकती है। बजट 2023 के बाद इस पर विचार किया जा सकता है।