भारत का रक्षा मंत्रालय नौकरी देने में अमेरिका और चीन से भी आगे, 29.2 लाख लोग करते हैं नौकरी

भारत का रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। जी हां, स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्रालय में अमेरिका और चीन से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। स्टेटिस्टा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत का रक्षा मंत्रालय 29.2 मिलियन लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। इसमें भारत के तीनों सेना के सभी विभाग इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के सभी कर्मचारी शामिल हैं। 2022 में दुनिया भर में सबसे बड़े कार्यबल वाले नियोक्ताओं पर स्टेटिस्टा इन्फोग्राफिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय नौकरी देने के मामले में नंबर एक पर और दूसरे नंबर अमेरिका है।
अमेरिकी रक्षा विभाग में 2.91 मिलियन लोग नौकरी करते हैं। बता दें कि स्टेटिस्टा जर्मनी स्थित एक निजी संगठन है जो दुनिया भर में विभिन्न मुद्दों के बारे में डेटा और आंकड़े देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं के लिए की गई रैंकिंग में भारत का डिफेंस विभाग नंबर एक पर है। भारत के रक्षा मंत्रालय में कुल कर्मचारियों की संख्या 29.2 लाख है। दूसरे नंबर पर अमेरिका 2.91 मिलियन नौकरी के साथ है। वहीं तीसरे नंबर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी है, जहां 25 लाख लोग नौकरी करते हैं। स्टेटिस्टा की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनियों दुनिया की सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी वॉलमार्ट है। वॉलमार्ट एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जहां 23 लाख लोग काम करते हैं। वहीं नौकरी देने के मामले में दूसरी बड़ी कंपनी अमेजन है, जिसके पास 16 लाख कर्मचारी हैं।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक 2021 में पांच सबसे बड़े खर्च करने वाले देश, अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस है। जिन्होंने 62 प्रतिशत राशि खर्च की है। 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च 801 बिलियन अमरीकी डालर था। चीन ने अपनी सेना के लिए 293 अरब डॉलर खर्च किए। वहीं भारत 76.6 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।